ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

दो आरोपी एवं एक अपचारी बालक गिरफ्तार

छावनी  : प्रार्थी राजेश कुमार सेन थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 18 नंबर रोड पटेल डेयरी के पास क्लासिक कट्स के नाम से सेलून दुकान है । दिनांक घटना 04.01.26 के रात्रि 21:30 बजे दुकान को बंद कर इसका पुत्र मुतजर्रर पूनाराम सेन उर्फ विक्की घर आते समय घर के पास गली में पहुंचा था कि तभी वहीं पर कोई अज्ञात व्यक्ति जो अपने मुंह में गमछा बांधा हुआ था अपने हाथ में रखे चाकू से इसके पुत्र को जान से मारने की नियत से प्राण घातक वार चाकू उसके पुत्र के पीठ में लगने से चोंट आया जिसे ईलाज हेतु मोहल्ले के लोग अस्पताल में भर्ती कराये है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध कमांक-13/2026 धारा 109, 61(2),3(5) बीएनएस., 25.27 आर्म्स एक्ट*कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी कर संदेही अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 04.01.26 रविवार को दिन में वह बाल कटाने क्लासिक कट्स सेलून गया था, जहां दुकान में पूनाराम सेन उर्फ विक्की को बाल काटने बोला, पूनाराम दूसरे का बाल कांट रहा था नहीं कांटा जिस पर दोनों में विवाद गाली गलौज होने पर वहां से चले गया । उक्त बात अपने साथी शेख शाहिल को तथा शेख शाहिल ने निकेश सेन को बताया । सभी मिलकर पूनाराम से बदला लेने का प्लानिंग उसी दिन कर, प्लानिंग के तहत शेख शाहिल द्वारा अपने पास रखे धारदार नुकिला चाकू अपचारी बालक को निकेश के सामने दिया फिर शेख अपने होण्डा एक्टिवा वाहन कमांक सीजी 07 सीजेड 2805 को चलाते हुये अतीत को पीछे बैठाकर शास्त्री नगर शिवमंदिर के पास गली में जान से मारने की नियत से पूनाराम पर वार कर चोंट पहुंचाना व घटना के बाद शेख व अपचारी बालक के साथ भाग जाना बताया।

प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साइकिल विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1- शेख साहिल उम्र 22 साल, साकिन डां. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार गेट, थाना खुर्सीपार
2- निकेश सेन उर्फ लव उम्र 27 साल साकिन उड़िया मोहल्ला छावनी
3- अपचारी बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button