केसीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गातापार में जुआ फड़ पर 5 गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

गातापार : जिला केसीसी पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 07.01.2026 को थाना गातापार के ग्राम मंडेलाटोला स्थित बांध किनारे पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर ताश पत्ती (काट-पत्ती) जुआ खेलते हुए 05 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकद राशि 174000/ रुपये 52 पत्ती ताश एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹2,43,000/- मूल्य की सामग्री जप्त की गई।
प्राप्त सूचना पर पुलिस दल द्वारा गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 05 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत दंडनीय पाया गया, जिस पर सभी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गयी
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी और जप्ती:
- दिलीप खत्री (खैरागढ़) – नकद ₹42,100 | मोबाइल OnePlus ₹17,000
- देवा राजपूत (खैरागढ़) – नकद ₹38,500 | मोबाइल Realme ₹14,000
- कुंदन निर्मलकर (रायपुर) – नकद ₹34,200 | मोबाइल Vivo ₹11,000
- मकसुदन खरे (रायनांदगांव) – नकद ₹33,400 | मोबाइल Oppo ₹17,000
- निलकंठ साहू (भिलाई-3) – नकद ₹25,800 | मोबाइल Samsung ₹10,000
- साथ ही 52 पत्ती ताश और अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की गई।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
जिला केसीसी पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ-सट्टा पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।














