ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

3 फरवरी से प्रतियोगिता पंजीयन शुरू,राजेन्द्र पार्क पहुँचकर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आगामी फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) के भव्य आयोजन को लेकर आज डाटा सेंटर में आयुक्त सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे, कार्यपालन अभियंता एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन को इस वर्ष और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

🔹राजेन्द्र पार्क बनेगा रंग-बिरंगे फूलों का केंद्र

जीई रोड स्थित राजेन्द्र पार्क में होगा मेगा फ्लावर शो

निर्णय लिया गया कि यह मेगा फ्लावर शो दुर्ग के जीई रोड स्थित राजेन्द्र पार्क में आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक वृहद स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें फूलों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के आकर्षक मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

🔹फूलों के संग सांस्कृतिक रंग, होंगी प्रतियोगिताएं

फ्लावर शो में जुड़ेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिस्पर्धाएं

फ्लावर शो के दौरान केवल पुष्प प्रदर्शनी ही नहीं, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आयोजन और अधिक रोचक एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण होगा। यह आयोजन शहरवासियों के लिए प्रकृति, कला और संस्कृति का अनूठा संगम बनेगा।

🔹3 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू,

प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु राजेन्द्र पार्क में होगा पंजीयन

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे के नेतृत्व में आयोजन किया जाएगा।

पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 3 फरवरी 2026 से राजेन्द्र पार्क परिसर में पहुँचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस फ्लावर शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर के सौंदर्य को निखारना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button