ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना में 1.19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पाटन क्षेत्र में राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) से संबंधित फर्जी मृत्यु दावा कर लगभग 1.19 करोड़ रुपये की अनियमित निकासी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बीमा राशि निकालने की योजना बनाई थी।

16 फरवरी 2026 को एचडीएफसी लाइफ कंपनी लिमिटेड, बोकारो के प्रबंधक ने थाना पाटन में शिकायत दर्ज कराई कि एनपीएस खातों में फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर करोड़ों रुपये की राशि अनुचित रूप से निकाली गई।

जांच में पता चला कि आरोपीगणों ने जाली मृत्यु प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, पैन और अन्य केवाईसी दस्तावेजों का उपयोग कर दावा प्रस्तुत किया। इनमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम पर मृत्यु दावा किया गया, जबकि संबंधित व्यक्ति जीवित पाए गए।

आरोपी और कार्रवाई

मुख्य आरोपी राजेश कनोजिया (44), निवासी पंचशील सेक्टर-01, बोरसी, दुर्ग, जो स्थानीय ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता है, को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राहकों से आधार, पैन और बैंक जानकारी प्राप्त कर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।

जांच में यह भी उजागर हुआ कि मृतक दावा में समान पते, अमान्य क्यूआर कोड वाले प्रमाण पत्र और संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से लेनदेन जैसी अनियमितताएं थीं। इस प्रकरण में पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार ठाकुर की भूमिका भी मिली, जिन्होंने सत्यापन प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए फर्जी दस्तावेज अपलोड किए।

बरामद सामग्री

  1. नगद राशि ₹10,000/-
  2. फर्जी दस्तावेजों से संबंधित डिजिटल साक्ष्य

पुलिस की सराहनीय भूमिका

थाना पाटन के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक और थाना स्टाफ ने तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान कर विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बीमा और पेंशन योजनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अपराध क्रमांक: 74/2026
धारा: 316, 318, 336(2), 337, 338, 339, 340(2), 61(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता
स्थान: थाना पाटन क्षेत्र एवं संबंधित एनपीएस खाते, ऑनलाइन माध्यम

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button