ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

बड़े बकायादारों पर निगम का कड़ा शिकंजा: टेक्स नहीं तो होगी कुर्की की कार्रवाई

दुर्ग/ 20 फरवरी।नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राजस्व वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व अधिकारी आर.के.बोरकर,सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव एवं राजस्व अमले की टीम को कड़े निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि बड़े बकायादारों द्वारा टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में सीधे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग ने लंबे समय से बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इन बकायादारों से लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की राशि निगम को प्राप्त करनी है। सहायक राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी विशेष रूप से इन प्रकरणों में लगाई गई है ताकि शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जा सके।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि यदि करदाता टैक्स जमा करने में आनाकानी करते हैं तो पहले नोटिस जारी किया जाएगा, तत्पश्चात नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। निगम प्रशासन अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई के मूड में नहीं है।नगर निगम को लंबे समय से लंबित राजस्व की आवश्यकता विभिन्न विकास कार्यों के लिए है। ऐसे में बड़े बकायादारों से शीघ्र वसूली सुनिश्चित करना प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक ये हैं बड़े बकायादार एवं उनकी बकाया राशि (रुपये में):

  • चमन लाल सब्बरवाल – 3,89,448
  • आदित्य नारायण तिवारी – 6,96,588
  • किरण लाखे/ लेफ्टिनेंट नरेश लाखे – 2,81,295
  • जया साहवानी, वर्षा साहवानी, प्रकाश/आशीष साहवानी – 3,00,792
  • अर्चना देवी/महावीर प्रसाद जैन – 3,19,396
  • मेसर्स जैन उद्योग (प्रवीण कुमार, महेश कुमार जैन, प्रसन्न जैन) – 3,36,404
  • संजय सिंह/वीर बहादुर सिंह – 3,21,488
  • रमेश चंद/केवल मल, सुरेश, दिलीप – 2,82,208
  • बलदेव सिंह/प्रीतम सिंह मालवा – 13,41,075
  • लक्ष्मी नारायण महाराज/किला मंदिर ट्रस्ट विनोद अग्रवाल – 3,17,476
  • राम दास, शीतल दास, अमृत लाल, गोपाल दास, खत्री/मनसा राम खत्री – 4,24,098
  • त्रिलोक सिंह/लेफ्टिनेंट सुरता सिंह – 4,16,672
  • ओम पारखनाथ डेवलपर्स प्रा. लि. (निर्देशक सुरेंद्र राठी/लाल चंद) – 6,30,327
  • श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावण संघ ट्रस्ट (प्रवीण कुमार जैन/भंवर लाल जैन) – 13,82,130
  • वर्धमान बिल्डर एवं उत्तम जैन सुराणा – 26,56,848
  • रतन लाल/चंदनमल जैन – 2,94,234
  • प्रबंधक दूरसंचार निगम लिमिटेड, पटेल चौक दुर्ग – 8,75,256
  • राज नारायण/वीर बहादुर सिंह – 4,20,942

सुनीता साइन/महेंद्र सिंह/लाल मुनि/शिव कुमार सिंह – 6,66,516
मेसर्स मध्यानी – 4,53,259
मेसर्स मध्यानी बिल्डर (1) – 4,22,066
मेसर्स मध्यानी बिल्डर (2) – 9,45,630
मेसर्स मध्यानी बिल्डर (3) – 14,37,483

मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स (सुभाष कुशवाहा, रवीन्द्र कुशवाहा/टी.पी.एस. कुशवाहा) – 51,65,023
मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स – 15,12,187
जी.पी. मधरिया/टी.एच. मधरिया – 3,36,000
अनिल लुनिया/धरम चन्द्र – 2,61,079

बसंत कुमार कटारिया/दिवंगत चंपालाल कटारिया – 9,34,756
चलसानि भानु प्रताप/स्व. कृष्ण राव – 13,97,050
निती खिचरिया/सुनील कुमार खिचरिया – 4,97,904
सरिता खिचरिया/सुधीर कुमार खिचरिया – 5,07,320

निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब टैक्स वसूली में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते बकाया राशि जमा कराकर करदाता कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button