ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व पर दुर्ग पुलिस की सतत कार्यवाही – अवैध मदिरा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मदिरा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना सुपेला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आर.के. मैदान, राधिका नगर क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम टिम्मन महानंद (19 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 पाव देशी शोले प्लेन एवं 6 पाव देशी शोले मसाला, कुल 28 पाव देशी मदिरा जब्त की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहा था। मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 320/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

घटना स्थल:
आर.के. मैदान, राधिका नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग

आरोपी:
टिम्मन महानंद, उम्र 19 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री:

  • 22 पाव देशी शोले प्लेन मदिरा
  • 6 पाव देशी शोले मसाला मदिरा

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अमरदास गंगेले, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला एवं आरक्षक सूर्यप्रताप राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। अवैध मदिरा बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button