ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़भिलाई

होलिका दहन की रात भिलाई में खून, शराब के विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या

भिलाई। जामुल क्षेत्र में होली के मौके पर चाचा-भतीजे के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। नशे की हालत में हुए झगड़े के दौरान चाचा ने अपने ही भतीजे पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना जामुल के रावण भाठा इलाके में 2 मार्च की देर रात हुई। बताया जा रहा है कि मृतक हेमंत साहू (19 वर्ष) अपने चाचा आशीष साहू (25 वर्ष) के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। नशे में बढ़ा विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। गुस्से में आकर आशीष साहू ने पास में रखी लोहे की पाइप उठाकर हेमंत के सिर के पीछे कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से हेमंत जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम और एसीसीयू के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मृतक की मां ललिता साहू की शिकायत मिली, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर लगभग 10 घंटे के भीतर उसे जामुल क्षेत्र से पकड़ लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button