ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर की अनोखी पहल से सुबह 7 बजे से महिला दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत, शहर की महिलाओं का होगा सम्मान,

दुर्ग| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 08 मार्च को शाम 4:00 बजे राजेन्द्र पार्क के समीप आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार द्वारा,ट्रैफिक महिला पुलिस, पुलिस कमांडो, महिला पुलिसकर्मियों और आम महिला वाहन चालकों का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार सुबह 7 बजे महिला दिवस पर नाना-नानी दादा-दादी पार्क में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं को मिलेगा योगा मेट इसके बाद प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर महिलाओं का करेंगी सम्मान के अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान,

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 500 से अधिक हेलमेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही महिला कमांडो को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता के लिए 500 से अधिक लाठी, टॉर्च, टोपी सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का अवसर भी है।

इसी उद्देश्य से नगर निगम द्वारा यह पहल की जा रही है, जिससे महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कई बार हेलमेट न पहनने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

महापौर ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों और महिला कमांडो के कार्यों का सम्मान भी किया जाएगा, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्हें लाठी, टॉर्च और टोपी जैसी आवश्यक सामग्री देकर उनके मनोबल को भी बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी।

सड़क सुरक्षा महिला दिवस पर हेलमेट का वितरण सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रभावी तरीका है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना है।

नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक संगठन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश पूरे शहर में प्रसारित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button