ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़भिलाई

रिसाली निगम की पहल: अवकाश के दिन भी खुलेंगे टैक्स काउंटर, घर-घर पहुंचेगी वसूली टीम

रिसाली। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम चरण में राजस्व वसूली को तेज करने के लिए नगर पालिक निगम रिसाली ने विशेष अभियान शुरू किया है। करदाताओं की सुविधा और लक्ष्य पूर्ति को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने मार्च महीने के सभी शनिवार और रविवार को भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि नागरिक 31 मार्च 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त अधिभार के अपना संपत्तिकर और जलकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद बकाया कर पर जुर्माना और अधिभार लगाया जा सकता है। इसलिए पुराने बकायादारों के लिए भी यह पेनल्टी से बचने का अंतिम अवसर माना जा रहा है।

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि कर संग्रह को आसान बनाने के लिए टैक्स कलेक्टरों की टीम वार्डों में घर-घर और दुकानों तक पहुंच रही है। नागरिक अधिकृत कर्मचारियों को कर राशि देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग घर बैठे अपना टैक्स जमा कर सकते हैं।

आयुक्त वर्मा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि समय पर टैक्स जमा करने से न केवल नागरिक आर्थिक दंड से बचते हैं, बल्कि नगर निगम को शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व भी मिलता है। उन्होंने नागरिकों से 31 मार्च का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपने देय करों का भुगतान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button