
दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग विनोद शुक्ला, धमधा अथर्व शर्मा एवं पाटन डालेंद्र देवांगन उपस्थित रहे।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष चंचल द्विवेदी सहित सुखेंद्र देवांगन, धर्मेंद्र देशमुख, गिरीश साहू एवं ओम प्रकाश पांडे भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका संधारण, चिकित्सा देयकों के निराकरण, पासबुक संधारण सहित अन्य लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए 10 जून 2026 तक आवश्यक कार्य पूर्ण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कर्मचारियों की प्रशासनिक एवं वित्तीय समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।













