ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे स्थित क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी किए जाने की सूचना सीआईएसएफ ने थाना भिलाई भट्ठी को दी थी। सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव (32 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी वार्ड-16, आजाद स्कूल के पास, नेवई, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन क्रमांक CG 07 BF 9243 में स्क्रैब कॉपर लोड कर चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया। आरोपी को सीआईएसएफ ने मौके पर ही पकड़ लिया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर एवं घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार जप्त की। आरोपी को 25 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी औद्योगिक परिसर से स्क्रैब कॉपर चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ कमाने की नियत से वारदात को अंजाम दे रहे थे।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी एवं प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि औद्योगिक एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button