ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

नारायणा मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सामने,मां के वियोग में बिलख रहा बेटा, डाक्टरों की लापरवाही हुई महिला की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े अस्पताल में से एक NHMMI नारायणा मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पर युवक ने गंभीर आरोप लगाए है। मां के वियोग में बिलख रहा ये बेटा बार-बार बोल रहा था। मेरी मां तड़प-तड़प कर मर गयी…जो-जो बोला हास्पीटल वालों ने वो सब किया, पैसे मांगे पैसे दिये…लेकिन फिर भी मेरी मां नहीं बची..ये अस्पताल नहीं हत्यारा है।

आरोप है कि 10 दिन से एनएच एमएमआई नारायणा मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एक महिला भर्ती थी। 10 दिन में अस्पताल ने मरीजों के परिजनों से 10 लाख रुपये से ज्यादा ले लिये। जब महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी, तो परिजनों को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाने को कहा। लेकिन एयर एंबुलेंस में ना तो डाक्टर थे और ना ही आक्सीजन, लिहाजा मरीज की तड़प तड़पकर मौत हो गयी।

महिला के बेटे ओम खेमानी का अस्पताल के बाहर रोते हुए एक वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 2 सितंबर को उसकी मां को एनएचएमएमआई नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल में एडमिट कराया था। इस दौरान 10 लाख से ज्यादा पेमेंट किया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों से 6 लाख जमा कराये और मरीज को हैदराबाद ले जाने को कहा। एमएमआई अस्पताल में ही मौजूद रेड एयर एंबुलेंस के कार्यालय की तरफ से एयर एंबुलेंस बुक किया गया।

लेकिन एंयर एंबुलेंस में ना तो मरीज की देखभाल के लिए कोई डाक्टर थे और ना ही आक्सीजन मशीन काम कर रही थी। आक्सीजन के बिना मरीज की तबीयत बिगड़ गयी। महिला मरीज तड़पने लगी, तो परिजनों ने आक्सीजन मास्क लगाने को कहा, लेकिन एंबुलेंस में मौजूद लोगों ने कहा कि ऊंचाई होने की वजह से आक्सीजन की दिक्कत हो रही है, थोड़ी देर में स्टेबल हो जायेगा। टेक आफ के बाद करीब 15 मिनट तक आसमान में मंडराने के बाद एयर एंबुलेंस हैदराबाद के बजाय वापस रायपुर में लैंड करा दिया गया।

परिजनों ने जब इसका कारण पूछा, तो उचित कारण भी नहीं बताया गया, जब एयरपोर्ट से महिला को वापस अस्पताल लाया जा रहा था, तो उसी दौरान महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि अस्पताल को इलाज के लिए 8 लाख रुपये और एयर एंबुलेंस के लिए 6.11 लाख रुपये लिये। 14 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने के बावजूद मरीज नहीं बच सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button