ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
उड़ीसा

मशहूर सिंगर रुकसाना बानो की मौत

ओडिशा | ओडिशा की मशहूर सिंगर रुकसाना बानो की बुधवार रात अचानक मौत हो गई। रुकसाना ने भुवनेश्वर के AIIMS अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल ने बताया कि 27 साल की रुकसाना Scrub Typhus नामक बीमारी से पीड़ित थीं। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। रुकसाना की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। रुकसाना के परिवार ने जहर देने की आशंका जताई है, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है।

परिवार का दावा, जहर देकर मारा गया
रुकसाना बानो की मां और बहन ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि रुकसाना को एक दूसरे गायक ने जहर दिया था। हालांकि, रुकसान की मांग और बहन ने यह नहीं बताया कि वह सिंगर कौन है, जिसने रुकसाना को जहर दिया। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, रुकसाना को पहले भी धमकियां मिल रही थीं। परिवार का कहना है कि 15 दिन पहले शूटिंग के दौरान जूस पीने के बाद रुकसाना बीमार पड़ गई थीं। इसके बाद से ही उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

कई अस्पतालों में चला सिंगर का इलाज
रुकसाना की बहन रूबी बानो के अनुसार, रुकसाना को सबसे पहले 27 अगस्त को भवानपटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के बाद उन्हें बालांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जब हालत और बिगड़ी, तो उन्हें बड़गड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार रुकसाना को भुवनेश्वर के AIIMS लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button