ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा मामले के आरोपियों से की मुलाकात

दुर्ग । दुर्ग जेल में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे हैं। इस दौरान दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, जेल डीजी हिमांशु गुप्ता, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला भी मौजूद हैं।

कवर्धा मामले में लगभग 30 महिला आरोपी दुर्ग जेल में बंद हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक भी आज दुर्ग जेल में बंद महिलाओं से मुलाकात करने वाली हैं। लोहारीडीह हिंसा मामले में दुर्ग जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में महिला आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लिया है।

राज्य महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी कर कहा है कि जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक शनिवार को जेल जाकर कवर्धा की महिलाओं से मुलाकात करेंगी।

जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के भीतर 3 लोगों की अलग-अलग कारण से जान चली गई। 14 सितंबर की दरमियानी रात शिव प्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button