ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
भिलाई

जामुल में लूट की वारदात: युवक की बाइक रोककर हुई मारपीट

भिलाई| जामुल क्षेत्र में देर रात एक युवक लूट का शिकार हो गया। तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक रोककर डंडे से मारपीट की और उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड, और अन्य दस्तावेजों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। यह घटना अकलोरडीह शिवपुरी तिराहा जामुल की है। राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एचडीएन मोटर्स के एक्सीडेंटल डिपार्टमेंट का कर्मचारी रात लगभग सवा 12 बजे चेतन देवांगन(32वर्ष) अपने आफिस टाटीबंध रायपुर से बाईक क्रमांक सीजी 07 एवी 4905 से वापस अपने घर जामुल आ रहा था।

तभी ग्राम अकलोरडीह मोड़ से करीब 500 मीटर पहले पहुंचा था उसी समय एक मोटर सायकल में 3 अज्ञात लड़के आए और बाईक रोक उसकी जेब पर झपटा मारा और मोबाईल ले लिया। चेतन ने पुलिस को बताया कि उसका भी छीन लिया जिसमें एटीएम तथा पेनकार्ड था। इस पर जब चेतन ने विरोध किया तो तीनों बदमाश गाली देने लगे और बांस के डण्डे से उसके साथ मारपीट की। इसकी वजह से चेतन बाइक से नीचे गिर गया। तब आरोपी मोटर सायकल से तोड़फोड़ करते हुए चेतन के कंधे में लटका काला बैग छीन लिए।

बैग में उसका आई कार्ड और ऑफिस का डाक्यूमेंट रखा था। मारपीट से चेतन के हाथ में चोट आई है। घटना के बाद युवक किसी तरह से घर पहुंचा और अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 304, 115(2), 324(4), 296, और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सक्रियता से काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button