ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
खेल

हार्दिक पांड्या का शानदार प्रदर्शन: ICC रैंकिंग में चार स्थानों की छलांग

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी20 मैचों की सीरीज के बीच आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में शुमार हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर्स की लिस्ट में लंबी छलांग मारी है। बांग्लादेश के खिलाफ अभी दो मैच बाकी हैं, अगर इसमें भी हार्दिक ने अच्छा खेल दिखाया तो वे दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन सकते हैं। उनसे आगे अब दो ही खिलाड़ी हैं।

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टी20 रैंकिंग में ऑलराउंडर्स की लिस्ट में इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 253 की है। वहीं दूसरे नंबर पर नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी हैं। उनकी रेटिंग 235 की है। भारत के हार्दिक पांड्या एक साथ चार स्थानों की छलांग लगातार सीधे नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 216 की है। इससे पहले भी वे नंबर एक पर रह चुके हैं, लेकिन इसके बाद नीचे चले गए थे। अब फिर से उन्होंने छलांग लगानी शुरू कर दी है।

हार्दिक पांड्या के आगे जाने से कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। वे मार्कस स्टॉयनिस अब 211 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर चले गए हैं, उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है, वे अब 208 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर हैं। वानिंदु हसरंगा एक स्थान के नुकसान के साथ अब नंबर 6 पर हैं। उनकी रेटिंग 206 की है। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी भी एक स्थान नीचे आए हैं। वे 205 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर हैं। इसके अलावा टॉप की रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने बॉल और बैट से शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने गेंदबाजी में चार ओवर कर 26 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया। वहीं बात अगर बल्लेबाजी की करें तो उन्होंने केवल 16 बॉल पर 39 रन बनाए। इसमें पांच चौके और दो छक्के उनके बल्ले से निकले और आखिर तक नाबाद भी रहे। इसी का फायदा उन्हें इस बार की रैंकिंग में मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button