ब्रेकिंग
शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा क्यों पूजे जाते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल? जानिए श्रीकृष्ण के नटखट बाल रूप की पूरी कथा
खेल

भारत–न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज़ आज, नागपुर में होगी पहली टक्कर

नागपुर  : नागपुर में आज बुधवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज को भारतीय टीम के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में वनडे सीरीज में मिली हार के बाद यह खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। साथ ही, अगले महीने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह श्रृंखला तैयारियों को परखने का अहम मंच भी होगी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगा भारत

भारतीय टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है और टीम उनसे एक मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। सूर्यकुमार ने साफ कर दिया है कि इस सीरीज में वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं करेंगे और अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं।

प्लेइंग-11 में बदलाव, ईशान किशन को मौका

टीम संयोजन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। चोट के कारण तिलक वर्मा शुरुआती तीन मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि हाल ही में उनके पेट का ऑपरेशन हुआ है। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने की संभावना है। वहीं, श्रेयस अय्यर को भी शुरुआती मैचों में खेलने का अवसर मिल सकता है।

अब तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा की जगह किस खिलाड़ी को भेजा जाएगा, इसे लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन कप्तान ने संकेत दे दिए हैं कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा।

कप्तानी में भारत का शानदार रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। भारत ने उनके नेतृत्व में खेले गए 25 मैचों में से 18 में जीत दर्ज की है। टीम की सफलता में अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत और वरुण चक्रवर्ती की मिडिल ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी अहम भूमिका निभा रही है।

मैच का समय और प्रसारण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इस सीरीज का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और डिजिटल दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button