ब्रेकिंग
नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ...
दुर्ग

दीपावली पर शहर में अंधेरा!: निगम की व्यवस्था फेल, आउटर क्षेत्रों में नहीं हैं स्ट्रीट लाइट्स

दुर्ग। दीपावली पर्व के लिए एक पखवाड़े से भी कम समय शेष रह गया है लेकिन नगर निगम शहर के विभिन्न वार्डो में लाईट की व्यवस्था नही कर पाया है। परिणाम स्वरूप शहर के आधे से अधिक वार्डो में जगह जगह अंधेरे की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर की सीमा से जुड़े आउटर वार्डो की स्थिति बहुत खराब है।

पोटिया, उरला बघेरा,बोरसी, शीतला नगर, शंंकर नगर, कातुल बोड,पुलगांव सहित कई वार्डो के पहुंच मार्ग में अंधेरे की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। इन मार्गो में लाईट नही होने के कारण आवागमन में नागरिको को भारी परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त गड्ढो के कारण रात्रि के अंधेरे मेें दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।

इसके अतिरिक्त इन क्षेत्रो में चोरी की घटना्ओं का भय बना हुआ है। नागरिक अंधेरे के साये में जीवन यापन कर परेशान है। नगर निगम दीपावली से पहले शहर के सभी वार्डो को बिजली से रोशन करने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन निगम प्रशासन शहर के पूरे वार्डो में अभी तक बिजली लगाने की व्यवस्था नही कर पाया है।

बताया गया है कि निगम क्षेत्र में लगभग 28 हजार पोल है वर्ष 2017 में ई.ई.एस.एल. कंपनी से 18 हजार से अधिक लाईट खरीदी गयी थी इसके मेंटनेंस की जिम्मेदारी भी कंपनी की है। शेष 10 हजार पोल में लाईट लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। वर्तमान में प्रत्येक वार्ड में दस लाईट की आवश्यकता है जिसकी प्रतिपूर्ति नही हो पा रही है।

विधायक गजेन्द्र यादव की निधि से दो सौ लाईट की व्यवस्था की गयी है। पहली खेप में 45 वाट की 3-3 एलईडी लाईट लगायी जा रही है इसके लिए बीस लाख रू. जारी किये गये है। दूसरी खेप में भी 20 लाख रू. की लाईट खरीदी जाएगी। इसके लिए टेन्डर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button