ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

भिलाई |  प्रार्थी राजेश यादव पिता टोपू राम यादव उम्र 38 साल निवासी शिवाजी चौक चरोदा थाना पुरानी भिलाई  जिला दुर्ग दिनांक 28.10.2024 के रात्रि संजय पटले, संजय आचार्य, राहुल राय के साथ टहल रहा था रात करीबन 09.30 बजे भूतनाथ मंदिर दादर रोड चरोदा के पास पहुंचा। उसी समय उड़िया बस्ती की ओर से अभियुक्त विकास सिंह उर्फ विक्की मोटर सायकल में आया और प्रार्थी को देखकर बोला तुम बहुत पैसा कमा रहे हो मुझे शराब पीना है, 500रू. रूपये चाहिये। जिसे प्रार्थी बोला उसके पास पैसा नहीं है।

इसी बात पर अभियुक्त विकास सिंह उर्फ विक्की ने प्रार्थी राजेश यादव को मां बहन की अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने से प्रार्थी के सीने में अंदरूनी चोट आया है। प्रार्थी की सूचना पर थाना पुरानी भिलाई में अभियुक्त के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई के द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश में लगाया गया, मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त को पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

अप.क्र.- 447/2024 धारा 119 (1), 296,296, 351(2), 115 (2) बी.एन.एस.

नाम अरोपी– विकास सिंह एर्फ विक्की पिता गनपत सिंह उम्र 38 साल निवासी शिवाजी चौक चरोदा थाना पुरानी मिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button