ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

दिवाली की खुशियों पर मातम की छाया: रायपुर में तीन हत्याएं

रायपुर | रायपुर में बीते 24 घंटे के अंदर आरोपियों ने 3 लोगों को मार डाला। दिवाली के दिन देवार पारा में नशे में धुत बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। वहीं एक JCB ड्राइवर को मारकर सड़क किनारे फेंक दिया गया, जबकि तीसरी वारदात में बुजर्ग का मर्डर हुआ है। मामला तेलीबांधा और खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

पहली वारदात

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कृष वर्मा की हत्या हुई है। वह अपने मोहल्ले देवार पारा में घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नशे में धुत युवकों ने कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष बुरी तरह से घायल हो गया। सीने पर जख्म के निशान हैं। वहीं सीने पर उसके 786 का टैटू बना हुआ है।

कृष को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

आसपास के लोगों ने फौरन तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। कृष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तेलीबांधा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दूसरी वारदात

खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंती विहार के पास एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पत्नी पर भी पर हमला किया गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।

किरायेदारों से पूछताछ

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रत्नेश बैनर्जी (70) है। वह अपनी पत्नी माया बनर्जी (70) के साथ रहते थे। वहीं बेटा कोलकाता में रहता है। वहां बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। पुलिस ने 3 किरायेदारों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

तीसरी वारदात

खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना के लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर के तड़के एक JCB ड्राइवर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक कर आरोपी भाग गए। गले और सिर पर वार किया गया है। मृतक का नाम सुंदर साहू है। वह एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में जेसीबी चलाने का काम करता था। मामले में खम्हारडीह पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button