ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग

सेठ आर. सी. एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

दुर्ग: सेठ आर. सी. एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, दुर्ग में 7-9 नवंबर, 2024 को अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग शहर के माननीय विधायक गजेंद्र यादव थे। अध्यक्षता मनोज शर्मा, अध्यक्ष, शासी निकाय, सेठ आर. सी. एस. महाविद्यालय, दुर्ग ने की। इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप, और जिला शिक्षण समिति, दुर्ग के अध्यक्ष प्रवीण चंद तिवारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश नामदेव (खेल संचालक, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय), श्री राजेश जंघेल (सचिव, छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ), डॉ. रमेश व्याठी (भिलाई कॉलेज), डॉ. वी. के. सिंह (शंकरा महाविद्यालय), श्री दुर्गा जंघेल (शा. महाविद्यालय, बेमेतरा), डॉ. अरुण चौधरी (शा. दिग्विजय महाविद्यालय) एवं मनीश टोप्पो (शा. महाविद्यालय, बालोद) उपस्थित रहे।

निर्णायकों की भूमिका में ललित साहू, बनलाल राम साहू, मौसीम खान, और दुर्गा जंघेल ने प्रतिस्पर्धा को निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा और शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय लांजेवार के साथ लेफ्टिनेंट निलेश तिवारी, सहायक प्राध्यापक युवराज राउत (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गी शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और अपने कौशल से सभी को प्रभावित किया। आयोजन के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और सहयोगियों की सराहना की।

इस प्रतियोगिता ने जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button