ब्रेकिंग
दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ...
दुर्ग

महापौर एवं आयुक्त ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण,बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुबह से लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्र शिवनाथ नदी में नगर निगम अमला निगरानी रखी हुई है।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो के साथ में आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया।महापौर धीरज बाकलीवाल को सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे कुछ लोग बाढ़ में फंसे हुए है।सूचना मिलते ही महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर अमला के साथ पहुँचे।

रिलायंस पेट्रोल पंप पुलगांव नाले के पास फंसे हुए 15 लोगों को रेस्क्यू करके नगर निगम की टीम द्वारा बाहर निकाला गया एवं  सुरक्षित स्थानों में पहुचाया गया।महापौर ने शिवनाथ नदी के किनारे पुलगांव राहत कैम्प में बाढ़ पीड़ित लोगों से चर्चा की।बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि सुबह पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण घरों में पानी घुसने लगा है ।डूबान क्षेत्र के लोगो को यादव समाज द्वारा  संचालित यादव भवन में आश्रय दिलवाया गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर अधिकारी/कर्मचारियों  द्वारा लगातार उनके रहने की व्यवस्था के साथ भोजन व नास्ते की भी व्यवस्था कराई जा रही है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ितों  को सुरक्षित स्थान में पहुँचाया गया है।

इस दौरान दीपक साहू,जमुना साहू,मनदीप सिंह भाटिया,सत्यवती वर्मा,ज्ञानदास बंजारे,निर्मला साहू,नजहत परबीन,भवन अधिकारी गिरीश दीवान,राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे सहित अमला मौजूद रहे।

महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में निगरानी रखने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं आदि का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने कहा गया है।महापौर ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button