ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम के विभिन्न वार्डो में दैनिक होने वाली सफाई व्यवस्था को देखने पहुँचे,शहर के मुख्य मार्ग सहित अन्य जगहों से अतिक्रमण को हटवाने के दिए निर्देश

दुर्ग। नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शनिवार को निगम सीमा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में दैनिक होने वाली सफाई व्यवस्था को देखने के उपरांत महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये है। इदिरा मार्केट, हटरी बाजार क्षेत्र,शनिचरी बाजार,सिविल लाइन सहित अन्य क्षेत्रों का सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश देते हुए प्रत्येक वार्ड में पानी की निकासी के लिए निर्मित नालियों की सफाई के साथ मुख्य मार्ग, अंदरूनी मार्ग तथा आवागमन के लिए उपयोग होने वाले मार्गों पर नियमित सफाई करने के निर्देश निगम कमिश्नर अग्रवाल द्वारा दिए गए.

इसके अलावा मुख्य मार्ग के दोनों तरफ किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा मिट्टी का ढेर जमा नहीं होने देने के सबंध में चेताया है।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके जैन,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती , सहित अमला मौजूद रहे।कमिश्नर ने बाजार क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए कहा कि दुकानदार को बताएं कि अपनी दुकान का कचरा बाहर न फेंकें.

डस्टबिन में कचरा एकत्रित कर निगम की गाड़ी में डाले।अगर दुकानदारो द्वारा ऐसा नही करते है और अपना दुकान का कचरा सड़क में फेंकते पाये जाते हैं तो जुर्माना की कार्रवाही करें।इस दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार सफाई व्यवस्था का कार्य निरंतर जारी है साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग करते पाये जाने पर होटल एवं अन्य दुकान संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही न करें।

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि झाडू लगाने के बाद तुरंत कूड़े को उठाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शहर के मुख्य मार्गों सहित अन्य जगहों से अतिक्रमण को हटवाने की बात कही।

सुबह निरीक्षण के दौरान कमिश्नर द्वारा अग्निवीर आवासीय प्रशिक्षण स्थल मानस भवन दुर्ग का निरीक्षण व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button