ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

भिलाई में विधायक प्रतिनिधियों के पदों की समाप्ति, प्रशासनिक संरचना में बदलाव

दुर्ग । दुर्ग के भिलाई के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने मंगलवार को वार्ड, समाज, निगम और प्रशासन सहित विभागों में नियुक्त सभी विधायक प्रतिनिधियों का पद समाप्त कर दिया है।

विधायक के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं कि कुछ लोग खुद को विधायक प्रतिनिधि बताकर शहर में गलत कार्य कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही थी। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

विधायक बनने के बाद विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा के सभी वार्ड, क्षेत्र, समाज और निगम में 250 से अधिक विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की थी। रिकेश सेन ने 12 नवंबर की शाम विधायक कार्यालय में एक बैठक बुलाई थी।

विधायक ने कहा कि भले ही उन्होंने पद समाप्त कर दिया है, लेकिन सभी लोग अपनी टीम के साथ पहले की तरह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। इस फैसले के बाद शहर से अचानक सैकड़ों ऐसी गाड़ियां गायब हो गईं, जो विधायक प्रतिनिधि का बोर्ड लगाकर घूमती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button