ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
बिलासपुर

मौत का खेल: फर्जी सर्टिफिकेट से लाखों की ठगी, 500 में खरीदी गवाहियां, चाचा-भतीजे का सनसनीखेज गैंग बेनकाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के जरिए भारतीय जीवन बीमा निगम से 35 लख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।  मास्टर माइंड चाचा-भतीजा ने दो भतीजों की मौत की झूठी गवाही देने के लिए गवाह भी तैयार कर लिया था।

पड़ोसी से लेकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ प्रमुख लोगों के अलावा नाई,दर्जी और धोबी को भी सेट कर लिया था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 से एक हजार खर्च भी किया था। पुलिस पैसे लेकर मौत की फर्जी गवाही देने वालों की खोजबीन में जुट गई है।

भारतीय जीवन बीमा निगम LIC की पालिसी लेकर कोई इतना बड़ा फर्जीवाड़ा करेगा,किसी ने अंदाज भी नहीं लगाया था। एलआईसी अफसरों के तो होश ही उड़ गया है। बिलासपुर के व्यापार विहार निवासी चाचा-भतीजा ने सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम तक पहुंचाया है। दरअसल इन लोगों ने पालिसी के बहाने क्लेम लेने के लिए बड़ा खेल खेला,चाचा ने पहले एक भतीजे को कागजों में मौत होना बता दिया।

इसके लिए उसने सबसे पहले डेथ सर्टिफिकेट बनवाए। सर्टिफिकेट बनवाने और एलआईसी आफिस में डेथ क्लेम करने से पहले पड़ोसियों से लेकर मोहल्लों में नाई,दर्जी व धोबी की जितनी दुकाने हैं वहां के संचालकों और उसके पड़ोसियों को अपने तरीके से सेट कर लिया। मसलन व्यक्ति के हिसाब से 500 से एक हजार रुपये देकर अपने पक्ष में कर लिया।

पैसे देते वक्त उनको समझाया गया कि एलआईसी के अफसर आएं और पालिसी होल्डर के बारे में पूछे तब बस इतना ही कहना है कि उसकी मौत हो गई है। मौत के कारणों पर अनजान बने रहना है,बस मृत्यु की पुष्टि कर देना है। इसके एवज में मिले पैसे ने लोगों ने झूठी गवाही देने में हिचक महसूस नहीं की और झट बोल भी दिया है कि हां हम जानते हैं,पालिसी होल्डर की मृत्यु हो गई है।

पूरा मामला फर्जी तरीके से डेथ सर्टिफिकेट के सहारे डेथ क्लेम लेने का है। मास्टर माइंड चाचा ने भतीजे की दस्तावेजों में मौत होना बता दिया। फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के सहारे डेथ क्लेम के तौर पर 35.90 रुपये एलआईसी से हड़प भी लिया। चौथी पालिसी में 51 लाख रुपये लेने के फेर में फंस गए। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे,बीमा एजेंट सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button