ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

एक्सीडेंट मामले में स्टील प्लांट अधिकारी दोषी करार, 3 महीने की जेल की सजा

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के नंदिनी माइंस में पदस्थ एजीएम ओमेंन टेटे को दुर्ग जिला न्यायालय में तीन माह कैद की सजा सुनाई गई है। ओमेंन ने एक बाइक सवार अपनी कार से टक्कर मारा फिर उसके बाद सेक्टर 9 अस्पताल से फरार हो गया था।

तालपुरी कालोनी में रहने वाले बसंत कुमार ने बताया कि वो रेलवे में कर्मचारी हैं। 5 मार्च 2023 को अपनी बाइक से किसी काम से बाजार गए थे। रात 8 बजे वो सामान लेकर अपनी साइड से घर तालपुरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक होंडा सिटी कार सीजी 07 एमबी 4357 तेज रफ्तार में आई।

कार को भिलाई स्टील प्लांट के एजीएम ओमेंन टेटे चला रहे थे। वो रांग साइड से आए और बसंत कुमार की बाइक को सीधा टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गुजर रही नाली में घुस गए। इससे बाइक और कार दोनों नाली में फंस गए। आसपास मौजूद लोग दौड़ो और बसंद कुमार को नाली से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही बसंत कुमार के घरवाले वहां पहुंचे। उन्होंने घायल हालत में उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया। उनका 6 माह तक इलाज चला इसके बाद वो ठीक हो पाए। इस दौरान बसंत कुमार की पत्नी ने कार चालक ओमेन टेटे के विरुद्ध पद्मनाभपुर चौकी में मामला दर्ज कराया।

दुर्ग न्यायालय के न्यायाधीश निलेश कुमार बघेल की अदालत ने मामले की सुनवाई की। सारे चश्मदीद गवाहों तथा स्वयं घायल के बयान के बाद अदालत ने ओमेन टेटे को तीन माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button