ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

रानी तरई के खार में महिला की हत्या के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

दुर्ग | दुर्ग जिले के रानी तरई थाना क्षेत्र में एक हत्या के आरोपी ने खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 20 नवंबर की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक का शव रानी तरई के खार में एक पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस मौके पहुंची तो देखा कि युवक ने गमझे के सहारे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

पुलिस ने सभी लोगों के सामने शव को नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक की पहचान दीपचंद देवांगन निवासी चरामा के रूप में हुई। जब उसके जेब की तलाशी ली गई तो उसमें से ड्राइविंग लाइसेंस और एक बुलेट की आरसी मिली। डीएल में दीपचंद का नाम लिखा था और आरसी में किसी महेंद्र कुमार का नाम था।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी तरई सीएचसी में भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। मृतक की पत्नी और माता पिता सीएचसी पहुंचे, जहां उनके सामने उसका पोस्टमार्टम किया गया।

महिला की हत्या कर फरार था आरोपी

सीएसपी पाटिल ने बताया कि पुलिस की जांच में यह पता चला है कि दीपचंद आदतन शराबी थी। उसने 17 नवंबर 2024 की रात चरामा क्षेत्र में एक महिला की हत्या की हत्या कर दी थी। उसके बाद वो वहां से बुलेट लेकर फरार हो गया था।

आरोपी 17 नवंबर की रात पास के कुरुद क्षेत्र में अपनी ससुराल में रहा। इसके बाद अगली सुबह 18 को वहां से निकल गया और रानी तरई आया। इसके बाद यहां जमकर शराब पी। 19 की रात वो एक खेत (खार) के पास गया और पेड़ में चढ़कर फांसी लगा ली। इसके बाद 20 नवंबर की सुबह उसकी लाश को देखा गया।

बाजार पारा से जब्त की गई बुलेट

दीपचंद जिस बुलेट से आया था वो भी पुलिस ने जब्त कर ली है। बुलेट रानी तरई में बाजार पारा क्षेत्र से जब्त की गई है। दीपचंद ने बुलेट को वहीं खड़ा किया और पैदल खार पहुंचा और फिर फांसी लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button