ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया गया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह

दुर्ग । जिला अस्पताल दुर्ग के शिशु रोग विभाग में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह मनाया गया। जिसके अंतर्गत विगत दिनों शिशु रोग विभाग द्वारा अस्पताल के टीकाकरण स्टाफ एवं एनआरसी स्टाफ एसएनसीयू स्टाफ, मितानिन, गार्ड आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिशु रोग विभाग प्रमुख डॉ. आर.के. मल्होत्रा, डीईआईसी इंचार्ज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मित प्रसाद, एसएनसीयू इंचार्ज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वाय किरण द्वारा न्यू बोर्न केयर के अंतर्गत नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान, टीकाकरण, एंटीबायोटिक का उपयोग, नवजात शिशु में जन्मजात विकार विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

जिला चिकित्सालय दुर्ग में 18 बेड एसएनसीयू है, जिसमें हर महीना करीब 170 बच्चे भर्ती होते हैं। जिला चिकित्सालय में प्रति माह लगभग 700 डिलीवरी होती है।

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर हेमंत साहू के द्वारा बच्चों में होने वाले रोग एवं निदान के बारे में सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सभी इंचार्ज सिस्टर्स के साथ  ममता शर्मा,  मंजू नागरे,  उषा गुप्ता एवं  अनीता वर्मा उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button