ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

चंद्रा मोर्या टाकिज अंडरब्रिज में जल भराव की समस्या का समाधान निकालेंगे अधिकारी

भिलाईनगर । सफाई, पानी, बिजली, नवनिर्माण, शौचालय जीर्णोधार, एस.एल.आर.एम सेंटर आदि का रोज सुबह 7ः30 बजे से निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सभी जोन में दौरा कर रहे है। इसी तारतम्य में आज जोन क्रं. 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में निरीक्षण हेतु पहुंचे।

तीनदर्शन मंदिर 18 नम्बर रोड डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सुभाष चैंक बीएसपी पानी टंकी के पास हमर क्लीनिक निर्माण, अम्बेडर नगर सुलभ शौचालय गुपचुप मोहल्ला में निर्मित सुलभ का अवलोकन, 18 नम्बर रोड बैकुण्ठधाम तालाब, एस.एल.आर.एम. सेंटर में कचरा सेग्रिगेशन का कार्य, छावनी चैंक पावर हाउस अंडरब्रिज, विवेकानंद उद्यान, सेक्टर 02 छट तालाब, फुटबाल ग्राउण्ड आदि का निरीक्षण किए।

आयुक्त दौरा करते-करते चंद्रा मोर्या चैंक अंडरब्रिज जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की स्थिति पूर्व की भांति जल भराव की बनी रहती है। थोड़ा भी पानी गिर जाने से आने-जाने वाले को परेशानी होती है। जल भराव को देखते हुए मोटर पम्प से पानी लिफ्ट करके खाली करना पड़ता है।

इसको देखते हुए उन्होने अभियंता बसंत साहू को कहा हर समस्या का समाधान हो सकता है, प्रयास करना पड़ता है। रेल्वे के संबंधित विभाग में संपर्क कर उनके अभियंता से मिले और मिलकर तकनीकी त्रुटि के कारण जो समस्या आ रही है। उसका निराकरण का समाधान खोजें।

हमे यह भी ध्यान देना है, कि हम सब किस प्रकार से बिना मोटर पम्प का इस्तेमाल किये जल भराव समस्या का निदान कर सकते है। यह पुरानी समस्या बन गई है, इसका उपाय हम सबको मिलकर ढुंढना होगा।

एस.एल.आर.एम. सेंटर में स्वच्छता दीदी द्वारा किये जा रहे खाद का निर्माण एवं वहां की सफाई व्यवस्था देखकर आयुक्त ने तारीफ की कोई भी समस्या हो तो हमसे मिल सकते है। गुपचुप मोहल्ला अम्बेडकर नगर सुलभ शौचालय में पानी की व्यवस्था करवा के शीध्र उपयोगी बनाने को कहा।

भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता बसंत साहू, नितेश मेश्राम, शंकर मरकाम, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र बंजारे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button