ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

जिले में अब तक 04 लाख 21 हजार 386 क्विंटल धान की खरीदी

दुर्ग | जिले के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक किसानों से 4 लाख 21 हजार 386 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। गौरतलब है कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर से शुरू हो चुकी है।

जिले में 87 सहकारी समतियों के अंतर्गत इसके लिए कुल 102 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में धान खरीदी के लिए कुल 114752 किसान पंजीकृत है। जिनके पंजीकृत रकबे 121538 हेक्टेयर है। इन किसानों से 64844850 क्विंटल धान खरीदी का अनुमान है।

प्राप्त जानकारी अनुसार खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अब तक जिले में 9010 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जा चुके हैं, जिनसे कुल 421386 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य सरकार की धान खरीदी नीति से किसान खुश है और वे टोकन प्राप्त कर अपनी बारी के अनुसार अपने उत्पादित धान को बिक्री करने उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। धान खरीदी शुरू होने के विगत 11 दिनों में  उपार्जन केन्द्रों में लगातार धान का आवक बढ़ रहा है। इससे कई उपार्जन केन्द्र में बफर लिमिट के करीब पहुंच चुके है।

धान खरीदी हेतु जिले के समितियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों को अब तक 50 लाख 8 हजार 323 नग बारदाने प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 53 हजार 465 बारदाने की खरीदी में उपयोग हो चुका है। जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए कुल 1 करोड़ 70 लाख बारदाने की आवश्यकता होगी।

धान खरीदी में बारदाने के उपयोग के बाद जिले की सहकारी समितियों में अभी भी 395458 बारदाने शेष है। इनमें 2245316 नए, 975899 मिलर्स एवं 733643 पीडीएस से प्राप्त बारदाने शामिल है। इस वर्ष कुल 64 लाख 48 हजार 484 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है।

धान उपार्जन के लिए 50 प्रतिशत नए तथा 50 प्रतिशत पुराने बारदाने का उपार्जन केन्द्रों में उपयोग किया जाना है। जिले में इस वर्ष अनुमानित धान खरीदी के जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। किसी भी समिति में बारदाने को लेकर कोई समस्या नहीं हैं। समितियों में 50-50 के अनुपात बारदाना भेजे जा रहे है, जहां जरूरत होगी वहां जरूरत के हिसाब से और बारदाने भेजे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button