ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.460 किग्रा गांजा और नकद राशि बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक युद्व नशे के विरूद्व चलाये जा रहे सकंल्प अभियान  के तहत सूखा नशा पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया है इसी तारतम्य में दुर्ग पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में नशा के सौदागरो शिकंजा कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है|

इसी तारतम्य में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्ग दर्शन में जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, सहा उप निरी बेनी सिंह राजपूत, आर. 1673, 1729, 1359  एवं जामुल पेट्रोलिंग की संयुक्त टीम दिनांक 26.11.2024 को मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर घटना स्थल तिरंगा चौक छावनी

बस्ती में आरोपी कल्याण वर्मा पिता गोवर्धन वर्मा उम्र 34 साल साकिन तिरंगा चौक छावनी बस्ती के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.460 कि.ग्रा. करीब 15,000 रू. तथा गांजा बिक्री का नगदी रकम 3910 रू., 01 नग एक स्मार्ट फोन REALME कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल  15,000 रू. जुमला  33,910 रू. को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर मौके में गवाहों के समक्ष सीलबंद किया गया है |

बाद आरोपी कल्याण वर्मा को दिनांक 26.11.2024 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिस एक्ट के अंतर्गत घटित होना|

पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 453/2024  धारा 20 (ख) नारकोटिस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उप निरी सौमित्री भाई, सहा उप निरी बेनी सिंह राजपूत, आर. 1673, 1729, 1359, 1611   की भूमिका सराहनीय रही।

नाम आरोपी :-

  1. कल्याण वर्मा पिता गोवर्धन वर्मा उम्र 34 साल साकिन तिरंगा चौक छावनी बस्ती थाना जामुल जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button