ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

8 दिसंबर को नवागांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती सम्मेलन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय धीवर समाज का  युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन  8 दिसम्बर  को सुबह 10 बजे ग्राम नवागांव (मंदिर हसौद) में आयोजित किया गया है।

इस प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ के स्वजातीय विवाह योग्य युवक व युवती अपने पालक के साथ उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज महासभा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुशल थानसिंह मटियारा ने जानकारी दी है कि एक ही मंच में युवक युवती का परिचय जिसमें शैक्षणिक योग्यता उम्र व रोजगार एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि व गोत्र की जानकारी दे सकते है। तलाकशुदा, विधवा विवाह का पंजीयन भी किया जायेगा।

इस परिचय सम्मेलन का शुभारंभ भगवान रामचंद्र के पूजा के पश्चात प्रारंभ होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज महासभा रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी  पदाधिकारी व सभी 33 परगना अध्यक्ष सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

परिचय सम्मेलन में पालकगण अपने विवाह योग्य पुत्र पुत्रियों के लिए योग्य वर वधु की तलाश कर सकेंगे। महासभा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुशल थानसिंह मटियारा,

उपाध्यक्ष ऋषि फुटान (राजिम), कोषाध्यक्ष भूपेंद तारक (माना), महासचिव भूपेन्द जलक्षत्रि (रायपुर) ने समस्त स्वजातीय भाईयों बहनो से अपील कर परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में  उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button