ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

साई महोत्सव 12 दिसंबर से, धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन

दुर्ग। सिविललाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध  साई बाबा मंदिर में 12,  13 व 14 दिसम्बर को वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 48 वें वार्षिक महोत्सव में रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजनों की प्रस्तुति के अलावा विविध प्रतियोगिताएं आकर्षण का केन्द्र रहेगी। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार पुराणिक साहू दुर्ग द्वारा निर्देशित लहरगंगा और सुनील बंछोड़ राजनांदगांव की प्रस्तुति श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे|

वहीं विभिन्न संस्थाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन 14 दिसम्बर को आम भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन किया गया है। जिसमें महाप्रसाद ग्रहण करने करीब 20 से 25 हजार की संख्या में साई भक्त जुटते है। जिसके मददेनजर समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महोत्सव को लेकर साई मंदिर में विशेष विद्युत साज सज्जा की गई हैं।

जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह बातें  सार्वजनिक  साई महोत्सव समिति के अध्यक्ष कांत समर्थ एवं सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से कहीं है। 48वें वार्षिक महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए अध्यक्ष  समर्थ व सचिव  चंदेल ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर 12, 13 व 14 दिसम्बर को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया हैं।

वार्षिक महोत्सव की शुरूआत 12 दिसम्बर, गुरुवार को प्रात: 7 बजे  साई बाबा जी के सामूहिक महाअभिषेक के साथ होगी। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण, 12.45 बजे  साई बाबा लीलामृत का पाठन, 1.30 बजे  सत्य सांई भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति, दोपहर 2 बजे मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता , शाम 6.30 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिसमें लोक कलाकार पुराणिक साहू दुर्ग द्वारा निर्देशित लहरगंगा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 13 दिसम्बर, शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण, 9 बजे सत्यनारायण की पूजा, दोपहर 12 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 1 बजे  साई भजन मंडली एवं  सांई सत्संग महिला मानस मंडली कसारीडीह द्वारा सांई भजनों की प्रस्तुति, दोपहर 2 बजे रंगोली एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, शाम 6.30 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 बजे लोक कलाकार सुनील बंछोड़ राजनंदगांव छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 14 दिसम्बर, शनिवार को सुबह पूजा अर्चना के बाद दोपहर 1 बजे से आम भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन किया गया है।

शाम 6.30 बजे  सांई बाबा जी की आरती उपरांत भव्य शोभायात्रा (पालकी) निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सिविल लाईन, पद्मनाभपुर, मुक्तनगर, कन्हैयापुरी चौक, आजाद चौक, कसारीडीह होते हुए अंत में वापस मंदिर पहुंचेगी। रात्रि में शेज आरती के बाद वार्षिक महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने बताया कि  छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम साई मंदिर के पास स्थित साक्षरता भवन के पीछे सिविललाईन मैदान में आयोजित किए गए हैं ।

महाप्रसादी (भंडारा) वितरण, प्रतियोगिताएं व शेष कार्यक्रम सांई मंदिर परिसर के सामने होगी। महोत्सव के तैयारी में सार्वजनिक  सांई महोत्सव समिति के अध्यक्ष कांत समर्थ, सचिव धनेेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, सह सचिव संतोष यदु, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द वोरा, कौशल किशोर सिंह, डॉ. सुधीर हिशीकर, संजय लाखे, सत्येन्द्र सिंह राजपूत, विनय चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, गणेश निर्मलकर, नरेन्द्र राठी, राकेश सेन, सुनील वास्तव, मुरलीधर राऊत, प्रकाश शिवणकर , धर भजने, नितिन शेंडे, अरविन्द लोखंडे, प्रशांत राऊत के अलावा अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button