ब्रेकिंग
हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल
रायपुर

रिजल्ट के इंतजार में 5 लाख युवा: चिप्स-व्यापमं अनुबंध खत्म, परीक्षाओं के परिणाम अटके

रायपुर। चिप्स व व्यापमं के ​बीच अनुबंध खत्म हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। नई एजेंसी के साथ व्यापमं का अनुबंध अभी नहीं हुआ है। इस चक्कर में 5 लाख से अधिक युवाओं का रिजल्ट अटका है।

दरअसल, प्रयोगशाला तकनीशियन, छात्रावास अधीक्षक, राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) समेत अन्य परीक्षा जुलाई से अक्टूबर के पहले सप्ताह तक आयोजित की गई। इन परीक्षाओं में पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से कुछ का रिजल्ट लगभग तैयार है, लेकिन इसे जारी करने के लिए एजेंसी नहीं होने की वजह से यह घोषित नहीं हो पा रहा है।

दूसरी ओर परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी होने से युवाओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि चिप्स से अनुबंध अचानक समाप्त नहीं हुआ होगा। इसकी जानकारी अधिकारियों काे पहले से होगी।

यदि ऐसा था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई। इसी तरह चिप्स से कुछ दिन पहले उन भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट व्यापमं की वेबसाइट पर जारी किया गया, जिनकी फाइनल मेरिट लिस्ट कुछ महीने पहले ही जारी हो चुकी है।

भर्ती के इंतजार में साल बीत गया

व्यापमं से हर साल करीब दर्जनभर परीक्षाएं आयोजित की जाती थी। इस साल भर्ती के इंतजार में साल बीता है। सिर्फ एक वैकेंसी निकली। मत्स्य निरीक्षक की यह भर्ती 70 पदों के लिए है। इसकी अभी परीक्षा नहीं हुई है। इसे लेकर युवाओं का कहना है कि पूरा साल इंतजार में बीत गया।

इस चक्कर में कई युवाओं की उम्र पार हो गई। आगे भी कब तक भर्ती आएगी यह पता नहीं है। वहीं दूसरी ओर जिनकी परीक्षा हो चुकी है, उसका रिजल्ट जारी ​नहीं किया जा रहा है। इसी तरह प्रयोगशाला परिचारक समेत अन्य की परीक्षा के लिए युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

इसके लिए अक्टूबर 2023 में उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन मंगाए गए थे। 880 पदों के लिए 7 लाख से अधिक फॉर्म मिले हैं। परीक्षा व्यापमं से आयोजित की जाएगी। लेकिन यह कब तक होगी यह फिलहाल कहना कठिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button