ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

राजेन्द्र पार्क चौक का बदल जाएगा नक्शा, आम लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहतः

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के चर्चित स्थान राजेन्द्र पार्क चौक का कायाकल्प किया जाएगा। जिला प्रशासन व निगम प्रशासन ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।

इसमें करीब 84 लाख की लागत आएगी। इससे ट्रैफिक जाम से जूझ रहे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

राजेन्द्र पार्क में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। इसी के मद्देनजर शहर के राजेन्द्र पार्क चौक की री-मॉडलिंग कराई जाएगी। इससे दुर्गवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

इसमें राजेन्द्र पार्क चौक की रोटरी और आइलैंड को री-डिजाइन करने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में अवरोध बने बिजली के खम्भे, डिवाइडर और ट्रैफिक सिग्नल को शिफ्ट किया जाएगा।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा कार्य स्थल का निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू करने के लिए मौजूद अधिकारियो को निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान  सहायक अभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता राजेन्द्र ढाबाले,यातायात अधिकारी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button