ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

दुर्ग पुलिस व्दारा की जा रही है मुसाफिरों की जांच

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा जिले के समस्त थाना / चौकी क्षेत्रों में बिना सूचना के निवास कर रहे बाहरी नागरिकों की जांच किए

जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, जिला दुर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षकगणों के नेतृत्व में लगातार सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र में बाहरी नागरिकों की जांच की जा रही है।

अब तक ऐसे लगभग 522 बाहरी नागरिकों की पहचान की गयी है, जो बिना सूचना दिए यहां पर निवास कर रहे थे।

इनके विरूद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी है। इन बाहरी नागरिकों को प्रश्रय देने वाले मकान मालिकों एवं मजदूर ठेकेदारों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर कराया गया है।

मुसाफिरी जांच के तहत फेरी लगाने वाले, अस्थाई डेरा, झुग्गी बस्ती, श्रमिक बस्तियां, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज क्षेत्र में, सेक्टर एरिया एवं अन्य चिन्हान्कित जगहों पर किया गया, जिसके तहत वहां पर रहने वाले लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र को चेक किया गया एवं कास वेरिफिकेशन किया गया,

जो लोग अन्य प्रदेश या क्षेत्र के थे लेकिन पुलिस थाना/चौकी में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दिए थे और पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए, ऐसे लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, उनका पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से सूचित करें।

यदि किराएदार की जानकारी नहीं दी जाती है और जांच में यह पाया जाता है कि किराएदार के पास उसके प्रमाणीकरण हेतु कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं है, तो किराएदार के साथ-साथ मकान मालिकों के विरूद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button