ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

आयुक्त ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण,खुश हुए हितग्राही,कहा-साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

दुर्ग | नगर पालिक निगम के सीमा अंतर्गत क्षेत्र में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना को देखने शनिवार को आयुक्त सुमित अग्रवाल मौके पर पहुँचे।उन्होंने पहले दिए गए निर्देशों के मुताबिक कार्य के प्रगति की समीक्षा किए।औचक निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व एजेंसी के लोग उपस्थित थे।

मौके पर उन्होंने उरला क्षेत्र के बहुत सारे मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान देखे की ऐसे मकान जो प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत में तैयार किया जा रहे हैं, जो की कंप्लीट होने के कगार पर हैं जिन्हें तीन किस्त जारी हो चुका है!

मकान कंप्लीट होने के बाद चौथा किस्त जारी किया जाएगा।आयुक्त ने मौके पर हितग्राहियों से अपील कर कहा जल्द से जल्द अपना मकान पूर्ण करें ताकि उनके खाते में अंतिम किस्त जारी की जा सके !

जिस गति से हितग्राही अपना मकान कार्य संपूर्ण करते हैं उस गति से ही किस्त जारी की जा रही है की नही मौजूद अधिकारियों से जानकारी रिपोर्ट मांगी।आयुक्त ने दिव्यांग महिला शतरूपा मानिकपुरी के घर का भी अवलोकन किया, जिनके मकान लगभग पूर्ण होने को है।

आयुक्त ने उन्होंने आश्वासन दिया कि मकान पूर्ण होने के दूसरे ही दिन आपको किस्त जारी कर दी जाएगी।आयुक्त ने हितग्राहीयो के मकान पूर्ण होने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।आयुक्त के निरीक्षण से हितग्राही हुए खुश कहा साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद दिए:

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी घटक एएचपी के लिए आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा जिन ब्लॉकों की लॉटरी हो चुकी है,उसके हितग्राही 50 फीसदी तक राशि जमा कर चुके हैं। उन मकानों के ब्लॉक को समय अवधि में पूर्ण करने कहा।

इससे हितग्राहियों को समय अवधि के अंदर मकान में शिफ्ट किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि प्रथम कार्य मकान तक पहुंच मार्ग को पहले पूर्ण करें।इससे हितग्राही आकर अपने मकानों का निरीक्षण कर सकें।जो भी पूर्व में खिड़की, दरवाजे,नल,पाइप, वाश बेसिन लगाए गए है, सब व्यवस्थित होने चाहिए।

किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी जिम्मेदार होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के सचिन ताम्रकार, दीपक संचेती, प्रितेश वर्मा आवास प्रेरक एवं कार्यरत एजेंसी के कर्मचारी इंजीनियर प्रवीण साहू, राकेश साहू, अमित ताम्रकार, लोकेश कुमार, इकबाल, नवीन एवं अन्य मौजूद थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button