ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

प्रेम प्रसंग के कारण हुई चाकूबाजी: आरोपी पवन बघेल ने फरजान पर किया हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर । रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा के अमन नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ही युवती से प्रेम करने की रंजिश के चलते यह हमला हुआ। आरोपी पवन बघेल ने फरजान नामक युवक पर चाकू से हमला किया।

वारदात के तुरंत बाद आरोपी पवन बघेल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हमला हुआ। पंडरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

इस घटना से एक बार फिर राजधानी में दहशत का माहौल है और व्यक्तिगत रंजिशें गंभीर अपराधों का कारण बन सकती हैं। पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button