ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

दुर्ग । दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास रविवार रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई, जिससे कार और पास का पेड़ जलकर राख हो गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा दुर्ग-धमधा रोड पर हुआ। कार (नंबर CG 07 BK 7387) में सवार चार लोग दुर्ग से धमधा की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग भड़क गई।

मृतकों और घायलों की पहचान
कार चालक अमित ताम्रकार (30 वर्ष), निवासी वार्ड 12, तमेरपारा, दुर्ग और उसके साथ बैठे आदित्य कसेर (33 वर्ष), निवासी वार्ड 13, धमधा, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार के पीछे बैठे अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जलती कार से घायलों को बाहर निकाला। डायल 112 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई गई। घायलों को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते अनीश और सुधांशु को भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल रेफर किया गया।

कार और पेड़ पूरी तरह राख
कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। साथ ही, कार से टकराया हुआ पेड़ भी पूरी तरह से जल गया। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button