ब्रेकिंग
उड़ीसा से गांजा लेकर भिलाई नगर आये तीन तस्कर सहित दो स्थानीय तस्करो को पकड़ने मे मिली सफलता बिना सुनवाई की गई रिकवरी को हाई कोर्ट ने बताया गलत, राज्य शासन को राशि लौटाने का निर्देश आईपीएस भावना गुप्ता ने संभाला बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की कमान टप्पा तालाब सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे पर अवैध अतिक्रमण 10 से अधिक ठेले खोमचे पर चला निगम का बु... दुर्ग को मिला अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन, आपात स्थिति में मिलेगा बड़ा सहयोग मुंबई में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रस्तुत करेंगे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, टेक्सटाइल और स्ट... नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने किया कार्यभार ग्रहण सांसद विजय बघेल दिल्ली प्रवास पर, जन दर्शन कार्यक्रम स्थगित सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, रायपुर में 24 कैरेट सोना पहुँचा ₹1,00,300 प्रति 10 ग्राम दुर्ग में अत्याधुनिक फायर वाहन का लोकार्पण, आपात सेवाओं को मिलेगी नई ताकत
दुर्ग

कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र अरसनारा का किया निरीक्षण

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अरसनारा के धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अरसनारा में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। संग्रहक केंद्र में अब तक 6887 मेट्रिक टन भण्डारण हुआ है।

बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़ जिलों की समितियों से भी धान लाया जा रहा है। कलेक्टर  चौधरी ने स्टेकों को ढ़ककर रखने, पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने हमालों की टोली को 5 से बढ़ाकर 7 करने कहा। प्रतिदिन आ रही गाड़ियों को तुरंत खाली करने की व्यवस्था करने व स्टेक प्लान के अनुसार ही भण्डारण करने के निर्देश दिए।

धान उपार्जन केंद्र ननकट्ठी का भी लिया जायजा:

कलेक्टर  चौधरी ने धान उपार्जन केन्द्र ननकट्ठी का भी अवलोकन किया।

केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि अब तक लगभग 800 किसान 40164 क्वि. धान बेच चुके है। कुल 25930 किलो धान का उठाव हो चुका है।

कलेक्टर  चौधरी ने ननकट्टी केंद्र में नये स्टाक का चुनाव करके केन्द्र बनाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने समय समय पर धान की आद्रता एवं गुणवत्ता का जांच कर खरीदी करने को कहा।

ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्रभारी को रोज की धान आवक की स्टेकिंग करने एवं गुणवता की जांच करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी खाद्य नियंत्रक  टी.एस. अत्री, डी.एम.ओ.  भौमिक बघेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button