ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

ऋषियो की वाणी हिमालय से आती है प्रमोद,सेलूद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का दूसरा दिन

पाटन । पाटन ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम सेलुद के हाईस्कूल मैदान में  तीन दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ के दूसरे दिन प्रमोद  जी (सांति कुँज) ने प्रबचन देते हुए कहा की ऋषियो की वाणी तो हिमालय से आती है। हम चिंतन व  विचार करे।लेकिन यह सब मनुष्य भूल गए है।यह विचार कांति का एक अंग है।

इस आधुनिक युग मे हम सबको बाजार , विज्ञापन व सोसल मीडिया  चला रहे है।लेकिन हमारे लिये क्या अच्छा है।अब मनुष्य में अच्छा सोचना व विचारना बचा ही नही है। बदले हुए परिस्थितियों में अलग समाधान बताया जाता है।अब मनुष्य के जीवन मे आनन्द बरस रहा है।

प्रमोद  ने आगे कहा की  अब तो सारा ज्ञान ब्यक्ति के मुट्ठी में आ गया।  अब मनुष्य को विवेक शील बनना पड़ेगा। मनुष्य को आनंदित रहना चाहिये।लेकिन मनुष्य का क्या हाल है।उसकी स्थिति देखते है तो बड़ी निराशा  होती है। आधुनिक युग मे मानसिक रोगी बढ़ते जा रहे है।

हर ब्यक्ति अनाचार के लिये दाव लगाकर खड़ा है।सच्चे आदमी के हाथ मे कुछ नही आता।हर ब्यक्ति सुख चाहता है। लेकिन उसको मार्ग नही दिखाई देता।मनुष्य ससार की प्रथम इकाई है।अपने परिवार को हम सब बढिया बना ले। जीवन जीने के तीन कारण होते है। पहला जो सब कर रहे है वह हम भी कर रहे।

एक दूसरे की देखा देखी कर रहे है।दूसरा रीति रिवाज ।तीसरा लोग क्या कहेंगे?इन्ही बातों में जीवन घुमता रहता है।महायज्ञ में शुक्रवार की सुबह  यज्ञ सहित विभिन्न संस्कार  हुए।जीवन के ज्ञान व विज्ञान को हमने समझा है। संध्या  शांतिकुंज टोली द्वारा संगीतमय प्रज्ञा पुरान , विशेष संदेश दिया गया।4 जनवरी को महायज्ञ में  सुबह  8 बजे  से 1 बजे  यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे  विराट महिला सम्मेलन का आयोजन  है।

संध्या 4 से 7 बजे प्रज्ञा पुरानविशेष संदेश एवं 5100 वेदिय दीपकों के साथ  दीप महायज्ञ होंगी।5 जनवरी की सुबह  8.30 से दोपहर  2 बजे  तक यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे।2 से 3 बजे टोली विदाई  व समापन होगा।

इस अवसर पर दूर्ग लोकसभा के सासद विजय बघेल,पूर्व विधायक डा दयाराम साहू, सेलूद सरपंच खेमिन साहू, जिला पंचायत सदस्य मतीं हर्षा चन्द्राकर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय वर्मा, सेलूद ,मेहत्तर वर्मा ग्राम पंचायत सेलूद के उपसरचं चंचल यादव,,

पोसुराम निर्मलकर,  अजय सिह, भागबत बंछोर, सजंय यदु, नेत्रपाल सिंह, ग्राम पंचायत अर्सनारा के सरपंच हरिशकर साहू, पूर्व जनपद सदस्य हरप्रसाद आडिल,भागवत वर्मा, भागवत कथा कार प सन्तोष अवस्थी उपस्थित् थे।मंच सञ्चालन अशोक सिह ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button