ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

शहर की नई सफाई व्यवस्था पर पार्षदों ने बहुमत से लगाई मुहर

रिसाली | रिसाली निगम क्षेत्र के वार्डो की सफाई व्यवस्था का निविदा दर विशेष सामान्य सभा में बहुमत से पारित किया। विशेष सभा में सभी पार्षदों ने शहर हित में फैसला लिया।

सभापति केशव बंछोर ने कोरम के अभाव में 10 मिनट के लिए सदन को स्थगित किया। स्थगन पश्चात पटल में एजेंडा को रखा।

बुधवार को सुबह 11 बजे शुरू हुए विशेष सभा में सभापति ने चर्चा उपरांत एजेण्डा को पास करने अभिमत मांगा। हालांकि महापौर परिषद के सद्स्य इसका विरोध करते रहे।

बाद में सभापति ने बहुमत के आधार पर एजेंडा को पारित होने की घोषणा की।

सभा 11 बजकर 10 मिनट में शुरू हुई और 11ः40 को राष्ट्रगान के साथ समापन की घोषणा हुई। विशेष सम्मेलन में महापौर शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू,

एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, सनीर साहू, अनिल देशमुख, चंद्रप्रकाश सिंह, परमेश्वर कुमार, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव समेत सभी पार्षद मौजूद थे।

पहले 10 मिनट का स्थगन

सभापति निर्धारित समय 11 बजे सदन पहुंच गए थे। उन्होंने राजकीय गीत से सदन की शुरूआत की। कोरम पूरा नहीं होने के अभाव में सदन को 10 मिनट स्थगन की घोषणा की। इसी बीच महापौर शशि सिन्हा एमआईसी और सहयोगी पार्षदों के साथ सभागान पहुंची। स्थगन समय समाप्ती के बाद निगम सचिव ने एजेण्डा को पटल में रखा।

जाने दर स्वीकृति को

1. नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 01 के वार्ड क्र. 1, 2, 3, 4, 5, 22, 23 एवं 24 में सफाई व्यवस्था कार्य के लिए दर 3 करोड़ 15 लाख।
2. नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 02 के वार्ड क्र. 13, 14, 25, 26, 27 28, 29, 30 एवं 31 में सफाई व्यवस्था के लिए दर 3 करोड़ 17 लाख।
3. नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 03 के वार्ड क्र. 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 में सफाई व्यवस्था कार्य के लिए दर 2 करोड़ 80 लाख।
4. नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 04 में वार्ड क्र. 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39 एवं 40 में सफाई व्यवस्था कार्य के लिए दर 3 करोड़ 17 लाख।
5. प्लेसमेंट श्रमिक प्रदाय कार्य के लिए स्वीकृत दर 4 करोड़ 33 लाख 34 हजार 7 सौ आठ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button