ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

स्वरोजगार को बढ़ाने रिसाली निगम ने दिया हौसला – तीन सौ से अधिक व्यापारियों ने उठाया फायदा

रिसाली | प्रतिस्पर्धा के दौर में चैपट हो रहे कारोबार को आगे बढ़ाने राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने अहम भूमिका निभाई है।

नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में पिछले चार वर्ष में ऐसे सूचीबद्ध 325 छोटे व्यापारियों की मदद की है, जिनका कारोबार छोटे स्तर पर था। 3 करोड़ से अधिक का ऋण उपलब्ध कराने से आज वे बड़े स्तर पर स्वरोजगार कर रहे है।

आमतौर पर कई ऐसे छोटे व्यापारी है जो दुकान तो खोल लेते है, मगर धन के अभाव में अपना कारोबार आगे नहीं बढ़ा पाते है।

रिसाली क्षेत्र के ऐसे छोटे व्यापारियों को ऊपर उठाने में आजीविका मिशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि स्वरोजगार घटक (ए.सी.पी.) के तहत पिछले 4 वर्ष में 325 लोगों को 3 करोड़ 47 लाख 37 हजार रूपए ऋण उपलब्ध कराया गया है। ऋण लेने वाले छोटे कारोबारियों को ऋण में 7 प्रतिशत से अधिक सब्सीडी भी मिली है।

मिली पहचान
आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि छोटे व्यापारियों की दशा वर्तमान में सुधर चुकी है। आवश्यकतानुसार कुछ को कारोबार बढ़ाने 2 लाख ऋण दिया गया है। वही कुछ ऐसे है जिन्हे ई रिक्शा उपलब्ध कराया गया है।

आय बढ़ी, 40 हजार तक कमाई

रिसाली मैत्रीनगर के जितेन्द्र सिंह बताता है कि वह पहले छोटा सा दुकान खोला। कारोबार नहीं होने से वह मायूस हो गया। उसने 1 लाख 90 हजार का ऋण लिया और नए सिरे से फोटो काॅपी, स्टेशनरी की दुकान डाली। अब वह प्रतिमाह 35 से 40 हजार कमा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button