ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

दुर्ग: कांग्रेस में बगावत के सुर तेज़, प्रीति साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

दुर्ग | दुर्ग नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में असंतोष और बगावत के सुर तेज़ हो गए हैं। वार्ड नंबर 34 से टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस नेत्री प्रीति साहू ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

प्रीति साहू ने खुद इस बात की जानकारी दी और अपने समर्थकों को यह संदेश दिया कि अब वह कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के बजाय निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकल्प ले चुकी हैं।

पहले कांग्रेस के चुनावी पैनल में वार्ड नंबर 34 से उनका नाम प्रमुखता से था, लेकिन अंतिम समय में टिकट कटने की संभावना सामने आई, जिससे नाराज़ होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

प्रीति साहू ने दावा किया कि उनकी जीत निश्चित है और उन्होंने अपने समर्थकों को विश्वास दिलाया कि वे इस चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगी। टिकट कटने के बाद उनके इस फैसले ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस में टिकट को लेकर पैदा हुआ यह विवाद और बगावत पार्टी को चुनावी दृष्टिकोण से कितना प्रभावित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button