ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, छात्रों के नाम जारी किया संदेश धमधा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.146 किलो गांजा और ₹810 नकद जब्त कलेक्टरेट परिसर में 50 लाख की लागत से पेविंग ब्लॉक कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से... दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना,
रायपुर

बीजेपी नेता और छाया पार्षद आशपुरन चौधरी पर पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रायपुर। प्रगति नगर, रिसाली की एक महिला ने बीजेपी नेता और छाया पार्षद आशपुरन चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2009 में उसने आसपुरन चौधरी से प्रेम विवाह किया था|

लेकिन शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला के अनुसार, 2021 से वह अपने दो बच्चों के साथ अलग रह रही थी, क्योंकि पति द्वारा लगातार मारपीट की जा रही थी।

30 जनवरी की रात करीब 2 बजे, महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसका पति आशपुरन चौधरी घर के सामने के लोहे के दरवाजे से कूदकर घर के आंगन में घुस आया और दरवाजा जोर-जोर से खटखटाने लगा। महिला ने खिड़की से देखा तो आशपुरन हाथ में डंडा लेकर खड़ा था और दरवाजा खोलने की धमकी दे रहा था।

जब महिला ने डर के कारण दरवाजा नहीं खोला, तो उसने जान से मारने की धमकी दी, बिजली का कटआउट निकाल दिया और मेन डोर में ताला लगा दिया। इसके बाद, उसने महिला की यमाहा बाइक को तोड़ दिया और उसकी एक्टिवा स्कूटी का टायर पंचर कर दिया।

महिला ने मामले की शिकायत नेवई थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आशपुरन चौधरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में 127(2), 324(4), 296, 333, और 351(3) शामिल हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की है|

और सोशल मीडिया पर भी अपने जीवन को खतरे में होने की चेतावनी दी थी। महिला का आरोप है कि एक बार आशपुरन ने उसकी स्कूटी भी चुरा ली थी, जिसका मामला भिलाई के किसी थाने में पहले दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और महिला ने न्याय की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button