ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) में भाजपा का पलड़ा भारी, तीन AAP पार्षदों ने जॉइन की भाजपा

भाजपा के 120 पार्षदों में से 8 विधानसभा चुनाव जीते, यानी 112 बचे। अब 3 पार्षद के दलबदल के बाद AAP का आंकड़ा 115 और भाजपा का आंकड़ा 115 यानी बराबर हो गया है।

अप्रैल में MCD के चुनाव होंगे दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के मेयर का चुनाव इसी साल अप्रैल में होने वाले हैं। मेयर का पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था लेकिन कार्यकाल केवल पांच महीने का है। क्योंकि MCD में हर साल अप्रैल में ही मेयर का चुनाव होता है।

तब AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को केवल 3 वोटों से हराया था। तब 263 वोट डाले गए थे। खिंची को 133, लाल को 130 वोट मिले थे, जबकि 2 वोट अवैध हो गए थे।

सचदेवा बोले- भ्रष्टाचारियों को सजा मिलेगी AAP के नेताओं को भाजपा में जॉइन कराने के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछली दिल्ली सरकार का चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो। हर भ्रष्टाचारी को सजा मिलेगी।

फरवरी के अंत में बजट पेश होगा ढाई साल से MCD की सबसे पावरफुल बॉडी स्टैंडिंग कमेटी नहीं बन पाई है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उपराज्यपाल (LG) की स्पेशल परमिशन के बाद MCD के कमिश्नर अश्विनी कुमार सदन के समक्ष बजट पेश करेंगे। सदन से मंजूरी के बाद हर हाल में फरवरी के आखिर तक बजट पारित कर दिया जाता है।

निजी सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक 2025-26 का अनुमानित बजट करीब 17 हजार करोड़ का हो सकता है। हर साल दिसंबर में कमिश्नर बजट पेश होता है लेकिन इस बार स्टैंडिंग कमेटी नहीं बन पाने के कारण बजट पेश नहीं हो पाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button