ब्रेकिंग
जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे 'बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026' का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री...  जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भ... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्रद्धांजलि टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
दुर्ग

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 जिले में प्रथम चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

दुर्ग | त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दुर्ग जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 73 ग्राम पंचायत के 257 मतदान केन्द्रों में 17 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

महिला, पुरूष, जवान, वृद्ध और नये मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने लाईन में लगकर अपनी बारी का इन्तजार के साथ उत्साहपूर्वक मतदान किये। प्रथम चरण में पंच, सरपंच के अलावा चार जिला पंचायत सदस्य और 24 जनपद पंचायत सदस्य हेतु मतदान संपन्न हुआ।

जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। मतदान केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए रेडक्रॉस के वालिंटियर भी तैनात थे।

मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के उपरान्त भी अनेक मतदान केन्द्र में बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित होने से मतदान की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button