ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
धमतरी

ठगी करने वाले शिक्षक की गिरफ्तारी, पूरा गैंग गिरफ्तार

धमतरी। ठगी करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ठगी के मामले में शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक ने नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों ठगी किया था। शिक्षक के साथ पूरा गैंग था, जो ग्रामीण इलाकों में युवकों को नौकरी के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी शिक्षक का नाम कपिल देशलहरे बताया जा रहा है। इस प्रकरण में रायपुर पुलिस ने धमतरी पहुंचकर कपिल देशलहरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। शिक्षक ने कई बेरोजगारों से फूड इंपेक्टर एवं अन्य विभागों में नौकरी लगाने के लिए लगभग 30 लाख रूपए लेकर स्वप्रिल दुबे को देना बताया। इस पूरे चैनल में लगभग 65 बेरोजगारों से 5 करोड़ की ठगी सामने आई है।

आरोपी कपिल देशलहरे धमतरी प्राथमिक शाला रामसागर पारा में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ है। शिक्षा विभाग द्वारा भी अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। सभी पर करीब 65 लोगों से 5 करोड़ की ठगी का आरोप है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रायपुर रोहित मालेकर ने बताया कि बीते 29 जनवरी को अंजना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। फरवरी 2021 में वह अपने रिश्तेदार देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी के घर गई थी।

जहां नौकरी की इच्छा जताई, तो उन्होंने बड़े अधिकारियों से जान-पहचान बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया। अन्य लोगों ने खुद को बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग बताया। अंजना, लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रुपए लिए। नौकरी नहीं लगाने पर थाना सिविल लाइन रायपुर में लिखित शिकायत की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता देखकर तुरंत एफआईआर किया। जांच के दौरान पूर्व में आरोपी देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा और सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। 29 जनवरी को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2021 में वह अपने रिश्तेदार देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी के घर गई थी।

जहां नौकरी की इच्छा जाहिर करने पर उन्होंने बड़े अधिकारियों से जान पहचान बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया। उनके साथ अन्य लोगों ने खुद को बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग होना बताया। अंजना, गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रूपए लिए।

नौकरी नहीं लगाने पर थाना सिविल लाइन रायपुर में धारा 420, 467, 468,471, 34 भादवि दर्ज का विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा और सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में धमतरी के कपिल देशलहरे का भी नाम शामिल आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button