ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए 28 फरवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए 28 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ कांग्रेस के प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, संपत कुमार और सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार और पंचायत चुनाव में जीत के दावों को लेकर गहन चर्चा की जाएगी।

इस बीच, पीसीसी अध्यक्ष को हटाने की चर्चाओं के चलते यह बैठक और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

हार के पीछे टिकट वितरण में गड़बड़ी और पार्टी में बढ़ती गुटबाजी को अहम कारण माना जा रहा है। इस बैठक में इन सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उपायों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा, हाल ही में राजीव भवन में ईडी की टीम के पहुंचने और सुकमा एवं कोंटा में निर्मित कांग्रेस भवन को लेकर जारी किए गए समन को संगठन ने गंभीरता से लिया है।

बैठक में इस मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की जा सकती है। इस बैठक के नतीजे कांग्रेस के प्रदेश संगठन की दिशा और आगामी रणनीतियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button