ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

बीएसपी के प्रवर्तन विभाग ने एचएससीएल कॉलोनी स्थित भूमि से अतिक्रमण हटाया

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग
द्वारा 19 मार्च को एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा स्थित बीएसपी भूमि से
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एस्टेट न्यायालय, मरोदा
सेक्टर, भिलाई एवं  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन पर की
गई।

अवैध कब्जाधारियों द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन
नहीं किए जाने के कारण निष्कासन की यह कार्यवाही प्रारंभ की गई। पूरी
कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकार वसुमित्र दीवान के निर्देशन में तथा
कोतवाली थाना के पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा उक्त विवादित भूमि के कुछ हिस्सों
से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय के आदेशानुसार, भूमि
विभाग द्वारा चिन्हांकित अतिक्रमित क्षेत्रों में अवैध निर्माण हटाने की
प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान भवन की चारदीवारी से सटी लगभग 3,000 वर्ग
फीट भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

यह कार्रवाई भूमि अनुभाग, प्रवर्तन शाखा, टाउन इंजीनियरिंग तथा जन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से
संपन्न की गई। कार्रवाई के दौरान बीएसपी के भूमि अनुभाग के सहायक प्रबंधक
पंकज कुमार सिंह, डाकेश्वर पारगनिहा,त्रिभुवन कौशिक, दामोदर राव, टाउन
इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी श्रीधर, जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक
प्रबंधक मुकुंददास माणिकपुरी, प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी,
सुपरवाइजरी स्टाफ  एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button